आउट सोर्स कर्मचारी की करंट लगने से मौत

मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप
लखनादौन(सिवनी)लखनादौन के कुर्सीपर में बिजली विभाग में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारी भुवन भलावी की 11 के व्ही लाइन के संपर्क में आने से मौत हो गई। घटना के समय भुवन घंटों तक बिजली के खंभे पर लटके रहे।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बिजली विभाग के कर्मचारी भुवन को खंभे पर काम करने के लिए ले गए थे। हादसे के बाद घंटों तक बिजली आपूर्ति बंद नहीं की गई और न ही समय पर एंबुलेंस पहुंची। मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने मांग की है कि दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
घटना स्थल पर घंटों तक फंसा रहना मृतक का शव
आउट सोर्स कर्मचारी भुवन भलावी की बिजली के करेंट लगने से एक हाथ जगह स्थल पर ही कट कर खम्मे के नीचे गिरा पड़ा लखनादौन के समीप कुर्सीपर में बिजली विभाग में कार्यरत आउट सोर्स कर्मचारी भुवन उम्र लगभग 28 वर्ष जो की ग्राम निवासी जोगीवाड़ा के द्वारा बिजली के कार्य करते समय 11 के वी लाईन से मृत्यु हो गई, बता दे की भुवन भलावी इस स्थिति में घंटो तक खम्मे के ऊपर चिपका रहा।

Next Post

गोलू गिरी हत्याकांड: परिवार को मिल रही धमकियां

Wed Jan 15 , 2025
पीडि़त परिवार से एसपी से लगाई न्याय की गुहार               जबलपुर: माढ़ोताल थाना क्षेत्र में हुए गोलू गिरी हत्याकांड के बाद गैंगवार की आशंका बढ़ गई हैैं। हत्याकांड के बाद पीडि़त परिवार को धमकियां मिल रही हैं। परिवार ने पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचकर […]

You May Like