पीडि़त परिवार से एसपी से लगाई न्याय की गुहार
जबलपुर: माढ़ोताल थाना क्षेत्र में हुए गोलू गिरी हत्याकांड के बाद गैंगवार की आशंका बढ़ गई हैैं। हत्याकांड के बाद पीडि़त परिवार को धमकियां मिल रही हैं। परिवार ने पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई हैं। शिकायकर्ता धर्मराज गिरी 60 वर्ष पिता स्व.राजबहोर गिरी निवासी आईटीआई न्यू बस्ती, शारदा मंदिर के ने बताया कि अजय उर्फ गोलू गिरी 30 वर्ष की हत्या कर दी गई थी।
इस वारदात के बाद आरोपियों के साथी सोशल मीडिया पर परिवार धमका रहे है। धमकी भरी पोस्ट और वीडियो वायरल कर रहे हैं। विदित हो कि माढ़ोताल थाना क्षेत्र में 26 दिसंबर की रात को दो गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर खूनी संघर्ष हुआ था। इस संघर्ष में गोलू गिरी की चाकू बाजी में हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद गुस्साएं परिजनों ने चक्काजाम किया था। पुलिस अधीक्षक ने मामले में जांच के बाद कार्यवाही का आश्वसन दिया हैं।
झूठे आरोपों में फंसा रहा पार्टनर
हाजी फुरकान निवासी बड़ी मदार टेकरी, मौलाना आजाद वार्ड, ने शिकायत में बताया कि राशिद हुसैन उर्फ छोटा गुड्डू निवासी महोरिया को वे 25 फरवरी 2023 से मिला था। इसके बाद पार्टनरशिप मेें अलमारी का कारोबार शुरू किया था। राशिद हुसैन की लापरवाही से जुलाई-अगस्त 2023 में मार्केट से माल वापस आने लगा। मार्केट में माल नहीं बिक रहा था। व्यापार में लगा पैसा चुकाना न पड़े इसलिए अब राशिद झूठे आरोपों का सहारा लेकर हनुमानताल थाना में शिकायत की है। इस पूरे मामले की बारिकी से जांच पड़ताल की जाएं और राशिद हुसैन उर्फ गुड्डू से रकम वापस दिलाई जायें।
