सप्ताह भर के सूखे के बाद 28 मिमी बारिश की सौगात

सतना : सप्ताह भर के सूखे और भीषण उमस के दौर के बाद गुरुवार की दरे रात बादल अचानक मेहरबान होते नजर आए जिसके चलते शहर में 12 घंटे के अंतराल में 28 मिमी बारिश दर्ज कर ली गई. हलांकि तापमान में अपेक्षित कमी नहीं आने के चलते उमस का दौर अब भी बना हुआ है. लेकिन राहत इस बात को लेकर है कि मौसम विभाग द्वारा अगले 3-4 दिनों तक जिले सहित विंध में बादलों के मेहरबान बने रहने की संभावना जताई जा रही है.

मौसम कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को शहर ममें दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. इस लिहाज से देखा जाए तो एक ओर जहां दिन के पारे में महज 24 घंटे के भीतर 6.7 डिग्री की कमी दर्ज कर ली गई. वहीं दूसरी ओर यह सामान्य की तुलना में 2.5 डिग्री कम आंका गया. इसी कड़ी में रात का न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री दर्ज हुआ. इस लिहाज से न्यूनतम तापमान में भी जहां 24 घंटे में 3.5 डिग्री की गिरावट देखने को मिली. वहीं यह सामान्य की तुलना में 1.1 नीचे पाया गया.

मौसम के इस बदले तेवर के पीछे गुरुवार की देर रात से लेकर शुक्रवार की दोपहर तक हुई 28 मिमी बारिश को प्रमुख कारण माना गया. शुक्रवार की देर रात गरज चमक के साथ मौसम ने अचानक करवट ली और देखते ही देखते झमाझम बारिश शुरु हो गई. यह सिलसिला रुक रुक कर अगले दिन दोपहर तक जारी रहा. हलांकि बादलों की आवाजाही बनी रही लेकिन दोपहर बाद बारिश का दौर थम गया. मौसम कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अगले 3-4 दिनों तक सतना सहित विंध्य के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रह सकता है. वहीं सोमवार से बारिश की तीव्रता में और तेजी देखने को मिल सकती है.

Next Post

शनिवार के दिन ये काम करना पड़ सकता है भारी, जानिए किन गलतियों से नाराज़ होते हैं शनिदेव

Sat Jul 18 , 2026
शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित माना जाता है। इस दिन कुछ कार्यों से परहेज करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि मान्यता है कि इन गलतियों से शनिदेव नाराज़ हो सकते हैं। हिंदू धर्म में शनिवार का दिन न्याय के देवता शनिदेव और संकटमोचन हनुमान जी को समर्पित है। […]

You May Like