मजदूर संघ ने खंडेलवाल की बेटी सुरभि को दी श्रद्धांजलि

सारनी। नगर पालिका एवं नगर पंचायत मजदूर संघ ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल की सुपुत्री सुरभि खंडेलवाल के दुखद निधन पर शोक व्यक्त किया। पदाधिकारियों ने बैतूल पहुंचकर सुरभि खंडेलवाल को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान प्रदेश प्रभारी महेंद्रसिंह ठाकुर, प्रदेश महामंत्री हरिओम कुशवाह, प्रदेश कोषाध्यक्ष कमल किशोर भावसार, इकाई अध्यक्ष गुणवंत हुरमाड़े, मिथुन नकवाल बैतूल पहुंचे। विधायक निवास पर पहुंचकर उन्होंने सुरभि खंडेलवाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

Next Post

शनीचरी में मामूली विवाद ने लिया उग्र रूप, दो पक्षों में मारपीट

Tue Mar 17 , 2026
सागर। थाना गोपालगंज अंतर्गत बसुरयाना मोहल्ला, शनीचरी क्षेत्र में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश एवं घूरने की बात को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया, जो देखते ही देखते उग्र मारपीट में बदल गया। प्रथम पक्ष के फरियादी इशरार खान पिता इरफान खान, निवासी शनीचरी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई […]

You May Like

Play sound