मायके से लौटी महिला तो टूटा मिला घर का ताला

जबलपुर। तिलवारा थाना अंतर्गत न्यू शास्त्रीनगर में चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर जेवरात अन्य सामान पार कर दिया।

पुलिस ने बताया कि श्रीमति कीर्ति सिंह चौहान पति प्रवीन सिंह चौहान 26 वर्ष निवासी न्यू शास्त्रीनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने पति के साथ मायके माता पिता के घर बिटनरी काॅलेज के पास सिविल लाईन गयी थी, वापिस आई तो देखा की घर का सामने का दरवाज खुला है एवं खिडकी टूटी हुयी थी अन्दर जाकर देखी घर का पूरा समान अस्त व्यस्त पडा हुआ था अलमारी खुली हुयी थी, अलमारी चैक करने पर बच्चे के चांदी के चूडे, हाय, पायल एवं सोने का पेण्डल एवं सुई धागा डिजाईन के कान के बाले नहीं थे एवं अन्य सामान स्मार्ट वाच, हेयर ड्रायर अमेरिकन टूरिस्टर का बैग जो कीमती करीबन 40, 000 रूपए का है, गायब था‌।

Next Post

पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार 

Wed Feb 4 , 2026
जबलपुर। हनुमानताल एवं क्राईम ब्रांच ने संयुक्त कार्यवाही कर पिस्टल खोसे आरोपी युवक को पकड़ा है जिसके कब्जे से 1 देशी पिस्टल,1 कारतूस जप्त किया गया। रोहित चौधरी पिता अच्छेलाल चौधरी उम्र 23 वर्ष निवासी सिंधी केम्प कलारी के पास हनुमानताल के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। […]

You May Like