
जबलपुर। हनुमानताल एवं क्राईम ब्रांच ने संयुक्त कार्यवाही कर पिस्टल खोसे आरोपी युवक को पकड़ा है जिसके कब्जे से 1 देशी पिस्टल,1 कारतूस जप्त किया गया।
रोहित चौधरी पिता अच्छेलाल चौधरी उम्र 23 वर्ष निवासी सिंधी केम्प कलारी के पास हनुमानताल के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
