
जबलपुर। कुंडम थाना अंतर्गत बधुआ डैम में आज एक युवक की लाश मिली। शव तार – पत्थर से बंधा था। जिससे हत्या की आंशका जाहिर की जा रही है। टीआई सतीश कुमार अंधवानी ने बताया कि घुघरा निवासी कपिल टेमरे 24 वर्षीय का चार दिन पूर्व घर से खेत के लिए निकला हुआ था। वापिस नहीं लौटा था। आज बधुआ डैम में तार से बंधा हुआ उसका शव मिला है। मामले की जांच जारी है पीएम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। इसके बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
