सरस्वती घाट में मिली युवक की लाश

जबलपुर। भेड़ाघाट थाना अंतर्गत सरस्वती घाट पर हरे कृष्ण आश्रम पुल के पास एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचवटी भेड़ाघाट निवासी नाविक ने नदी में शव को उतराता हुए देखा। नाविक ने पुलिस को बताया कि वह हमेशा की तरह नाव चलाने के काम से निकला था। सुबह करीब 11 बजे जब वह हरे कृष्ण आश्रम पुल के पास पहुंचा, तो उसे नर्मदा नदी के पानी में एक शव दिखाई दिया। नाविक ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

4 से 5 दिन पुराना है शव

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकाला। शुरुआती जांच और हुलिए के आधार पर मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच है। शव काफी हद तक गल चुका है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि मौत करीब 4 से 5 दिन पहले हुई होगी। पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है ताकि मृतक की शिनाख्त की जा सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा।

Next Post

पुलिस चौकी में पहुंचकर महिलाओं ने पुलिस अधिकारी,कर्मचारियों को बांधे रक्षा सूत्र

Sat Aug 29 , 2026
पांढुरना, लोगों की सुरक्षा के लिए अपने परिजनों से दूर रहते हुए ड्यूटी करने वाले प्रदेश तथा जिले की अंतिम सीमा पर स्थित ग्राम बड़चिचोली के पुलिस चौकी में शनिवार को कबीर साहब मिशन की महिलाओं ने पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को रक्षा सूत्र बांधकर मिठाई खिलाई,वहीं पुलिस ने इन सभी […]

You May Like