नयी दिल्ली, 24 सितंबर (वार्ता) कांग्रेस ने कहा है कि गोवा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ईसीआईनेट सॉफ्टवेयर से हटाये गये 97 वैध मतदाताओं के नाम दोबारा शामिल करने के लिए सात दिनों में आठ बार चुनाव आयोग को लिखा है लेकिन अनुरोधों की अनदेखी कर मतदाताओं के नाम बहाल नहीं किये जा रहे हैं।
कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि गोवा के निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों ने इन मतदाताओं के वैध होने की पुष्टि की थी। उन्होंने कहा कि पूरी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया ईसीआईनेट सॉफ्टवेयर के हवाले कर दी गयी है। दिल्ली से राज्यों के करीब 12 करोड़ मतदाताओं के नाम हटा दिये हैं या हटाये जा सकते हैं।
श्री रमेश ने कहा कि निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों की ईसीआईनेट सॉफ्टवेयर तक पहुंच सीमित करना गैरकानूनी केंद्रीकरण वाला कदम है जबकि जन प्रतिनिधित्व कानून, 1950 के तहत मतदाता सूची पर वैधानिक अधिकार निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी का है। उन्होंने कहा कि नये मतदाताओं को जोड़ने के लिए फॉर्म-6 की प्रक्रिया भी कठिन कर दी गयी है। कांग्रेस नेता ने कहा कि इसके लिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार जिम्मेदार है और उन्हें तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।
Next Post
भाजपा के राष्ट्रीय संगठन में बढ़ा मप्र का कद
Thu Sep 24 , 2026
कन्हैया लोधी भोपाल: भाजपा के राष्ट्रीय संगठन में मध्यप्रदेश का कद लगातार बढ़ता नजर आ रहा है. राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की टीम में प्रदेश के नेताओं को लगातार महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने के बाद बुधवार को प्रदेश प्रभारियों और सह प्रभारियों की नियुक्तियों में भी मप्र की मजबूत मौजूदगी रही.प्रदेश […]

You May Like
-
1 year ago
आर्कटिक महासागर की बर्फ 47 सालों में सबसे कम
-
1 year ago
बरगी बांध के अब 15 गेट खुले
