पुलिस अधीक्षक ने पथरिया में हेलमेट न पहनने वालों के चालान काट कर पहनाए हेलमेट

पथरिया/दमोह. जिले में लगातार हो रहे सड़क हादसों पर रोक लगाने और दुर्घटनाओं में जान-माल की हानि कम करने के उद्देश्य से दमोह पुलिस द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है.इसी क्रम में पथरिया में पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने आज विशेष अभियान चलाकर बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों पर कार्यवाही की और ज़रूरतमंद लोगों को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए.

इसके पहले भी पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के आह्वान पर पूरे जिले में लोगों को हेलमेट उपयोग के लिए प्रेरित किया जा रहा है.अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बाइक चलाने वाले तथा पीछे बैठे पिलियन राइडर दोनों हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, जिससे दुर्घटना के समय गंभीर चोटों से बचाव हो सके.पथरिया में पुलिस अधीक्षक और थाना प्रभारी अमित मिश्रा सहित समस्त पुलिस बल ने नगर में पैदल भ्रमण किया इस दौरान उन्होंने लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया,ट्रैफिक नियमों का पालन करने की समझाइश दी तथा सड़क किनारे अतिक्रमण से बचने की अपील की.हेलमेट वितरित करने के दौरान एस पी साहब द्वारा बताया गया कि लोगों को हेलमेट बाटकर उन्हें जागरूक करना दमोह पुलिस का मुख्य उद्देश्य है और इस अभियान के तहत लोगों को समझाया जाता है. कि एक हेलमेट एक जान नहीं बल्कि समस्त परिवार की जान बचाता है.

इनका कहना है

सुरक्षा अभियान के तहत पथरिया में यह कार्यक्रम रखा गया जिसमें लगभग 100 लोगों को हेलमेट बांटे गए इसमें कई लोगों को निःशुल्क तो कई लोगों के चालान काट कर हेलमेट वितरित किए गए हमारा लक्ष्य है कि इस अभियान के पहले चरण में जगह जगह जाकर एक हजार हेलमेट वितरित करना है और लोगों को जागरूक कर उनको सुरक्षात्मक नियमों की ओर अग्रसर करना है.

श्रुत कीर्ति सोमवंशी,पुलिस अधीक्षक दमोह

Next Post

अटलजी की जन्म शताब्दी पर प्रदेश में दो लाख करोड़ के कार्यों का होगा भूमि-पूजन और लोकार्पण

Mon Dec 8 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बुन्देलखंड में केन-बेतवा नदी जोड़ो अभियान के माध्यम से बुन्देलखंड में सिंचाई, उद्योग, पेयजल के लिए जो जल की कमी थी उसे पूरा किया जाएगा। नदी जोड़ो अभियान के लिए केन्द्र सरकार द्वारा 90 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। नदी जोड़ो […]

You May Like