बद्रीधाम यात्रा से लौटते हुए मार्ग में गिरे पत्थरों की चपेट में आकर दो युवकों की मौत

सहारनपुर, 13 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के नकुड़ क्षेत्र के निवासी दो युवकों की बद्रीधाम यात्रा से वापस आते समय मार्ग में पहाड़ों से गिरे पत्थ्रों की चपेट में आने से मौत हाे गयी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव टाबर निवासी युवक रवि पुत्र कंवरपाल अपने साथी सचिन निवासी गांव जटलाना के साथ बद्रीधाम यात्रा पर गया था। यात्रा पूरी कर जब दोनों बाइक से लौट रहे थे तब बुधवार शाम पहाड़ों से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से मौत हो गयी।

मृतक रवि की दो वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी, उसका एक माह का पुत्र भी है। सूचना मिलने पर मृतकों के परिजन दोनों के शव लेने के लिए रवाना हो गए हैं।

Next Post

मोदी ने पटेल, केन्द्र व राज्य के मंत्रियों एवं वरिष्ठ सचिवों के साथ की उच्च स्तरीय बैठक

Fri Jun 13 , 2025
गांधीनगर, 13 जून (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, केन्द्र व राज्य के मंत्रियों एवं वरिष्ठ सचिवों के साथ शुक्रवार को उच्च स्तरीय बैठक की। श्री मोदी समग्र हालात का जायजा लेने के लिए शुक्रवार सुबह अहमदाबाद आ पहुँचे और उन्होंने विमान दुर्घटना स्थल की प्रत्यक्ष दौरा किया। […]

You May Like