दो महीने बाद हुई कंकाल की पहचान

सतना: उप्र के चित्रकूट जिले में भरतकूप थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलुहा के जंगल में मिले कंकाल की पहचान दो महीने बाद जिले के हीरापुर गांव के निवासी वृद्ध के तौर पर हुई.प्राप्त जानकारी के अनुसार भरतकूप थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलुहा के जंगल में एक कंकाल पाया गया था. जिसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को जब्त करते हुए जांच के लिए भेज दिया. इसी कड़ी में मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे थे.

इसी दौरान मंगलवार को यह जानकारी सामने आई कि कंकाल के पास एक निकर पड़ा हुआ मिला था. पुलिस द्वारा की गई जांच में कंकाल की पहचान दादूलाल मवासी पिता चुनवादी उम्र 70 वर्ष निवासी हीरापुर थाना बरौंधा के तौर पर करने का दावा भरतकूप पुलिस द्वारा किया गया. गौरतलब है कि दादूलाल सिंतबर माह से ही गायक हो गए थे. काफी तलाश के बावजूद उनके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आ रही थी.

Next Post

अमानक खाद्य सामग्री के मामलों में तुरंत हो कार्रवाई

Wed Nov 12 , 2025
सीहोर। कलेक्टर बालागुरू के ने बैठक में कृषि, सहकारिता, खाद्य नागरिक आपूर्ति, मार्कफेड और खाद्य सुरक्षा विभाग की गतिविधियों की समीक्षाकर प्रगति तथा आगामी कार्ययोजना की जानकारी ली. बैठक में कलेक्टर ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुँचना चाहिए. इसके लिए अधिकारी अपनी […]

You May Like

मनोरंजन