​राज्यपाल मंगूभाई पटेल 29 को हेल्थ कैंप का अवलोकन करने सौंसर आ रहे 

​सौसर। राज्यपाल मंगूभाई पटेल आगामी 29 जनवरी को पांढुरना जिले के सौसर विकास खंड के प्रवास पर रहेंगे। प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राज्यपाल महोदय सौसर जनपद की ग्राम पंचायत आमला में आयोजित होने वाले विशेष स्वास्थ्य शिविर में सम्मिलित होंगे।

हेल्थ कैंप और हितग्राहियों से संवाद

​तय कार्यक्रम के अनुसार, महामहिम राज्यपाल आमला पंचायत में सिकलसेल एनीमिया एवं एनसीडी की जांच के लिए लगाए जा रहे हेल्थ कैंप का सूक्ष्मता से अवलोकन करेंगे। स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने के उपरांत, श्री पटेल प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों से सीधा संवाद भी करेंगे।

प्रशासन अलर्ट मोड पर

​राज्यपाल का गुरुवार सुबह करीब 11:00 बजे आमला पहुंचने का संभावित कार्यक्रम है। हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक विस्तृत आधिकारिक प्रोटोकॉल जारी नहीं किया गया है, लेकिन महामहिम के आगमन की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों को लेकर अधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया है।

इसके पूर्व राज्यपाल मंगूभाई पटेल हवाई जहाज से 28 जनवरी को भोपाल से सीधे छिंदवाड़ा हवाई पट्टी पहुंचेंगे जहां से आदिवासी विकासखंड तामिया की ग्राम पंचायत भेड़ियापानी के लिए रवाना होंगे। राज्यपाल रात्रि विश्राम तामिया में करेंगे तथा कई कार्यक्रमों शामिल होंगे।

Next Post

बागेश्वर धाम में 6 से 12 फरवरी तक श्रीमद् भागवत कथा बुंदेलखंड के सभी श्रद्धालुओं को धीरेन्द्र शास्त्री ने दिया आमंत्रण

Tue Jan 27 , 2026
छतरपुर। बुंदेलखंड की पावन धरती एक बार फिर भक्ति और आस्था के महासंगम की साक्षी बनने जा रही है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने गृह क्षेत्र में 6 फरवरी से 12 फरवरी तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन करने जा रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने […]

You May Like