
भोपाल। बड़वानी के सेंधवा में प्रवर्तन निदेशालय ने कपास कारोबारी अशोक तायल और परिवार से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की. जगन्नाथपुरी कॉलोनी स्थित निवास, पुराने एबी रोड के मकान और वरला रोड स्थित राजराजेश्वर जिनिंग फैक्ट्री में एक साथ तलाशी ली गई. कार्रवाई 13 करोड़ रुपये के कथित ऋण घोटाले से जुड़ी है. आरोप है कि 2019 में एग्रो-प्रोसेसिंग परियोजना के लिए लिया गया ऋण निर्धारित उद्देश्य के बजाय अन्य कंपनियों और व्यक्तिगत खातों में स्थानांतरित किया गया. परियोजना के लिए 10 करोड़ रुपये की सब्सिडी भी मिली थी। सीबीआई की एफआईआर के आधार पर ईडी ने धनशोधन की जांच शुरू की है. तलाशी में दस्तावेज और डिजिटल उपकरण मिलने की जानकारी है.
