
मुंबई, 10 सितंबर (वार्ता) अभिनेत्री संदीपा धर ने कहा है कि ‘चुंबक’ ने उन्हें बेहतरीन सह-कलाकारों के साथ बहनों जैसा रिश्ता भी दिया है, जिसे वह हमेशा संजोकर रखेंगी।संदीपा ने कहा कि नीना, डेलनाज, मानसी, हेली, अमायरा और वह खुद ‘गर्ल गैंग’ हैं। व्यस्त शूटिंग के बावजूद सभी एक-दूसरे के लिए समय निकालती हैं और साथ में ब्रंच, डिनर तथा बातचीत के जरिए अपनी दोस्ती को मजबूत बनाए रखती हैं।
उन्होंने कहा, “‘चुंबक’ ने मुझे सिर्फ बेहतरीन को-स्टार्स नहीं दिए, बल्कि ऐसा बहनों जैसा रिश्ता दिया है, जिसे मैं हमेशा संजोकर रखूंगी। इस ग्रुप में प्यार, सहयोग, हंसी-मजाक और अपनापन है, जो इसे परिवार जैसा बनाता है।” संदीपा ने कहा कि ‘चुंबक’ के दौरान बने ये रिश्ते शूटिंग खत्म होने के बाद भी उनके जीवन का हिस्सा बने रहेंगे।
