सीएनजी कार में आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

अलवर 30 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक सीएनजी कार में आग लग जाने से एक ही परिवार के पांच लोगों की जलने से मौत हो गई।

लक्ष्मणगढ़ के थाना प्रभारी नेकी राम ने बताया कि यह हादसा देर रात करीब ग्यारह बजे उस समय हुआ जब मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के चैनपुरा गांव का एक परिवार वैष्णो देवी के दर्शन कर वापस अपने गांव लौट रहा था कि अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर उनकी किराये की सीएनजी कार में गैस रिसाव के कारण अचानक आग लग गई।

आग इतनी भयानक थी कि इसमें किसी को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। इस हादसे में तीन महिलाएं एवं एक बच्ची सहित पांच लोगों की जलने से मृत्यु हो गई। हादसे में चालक करीब 80 प्रतिशत जल गया है जिसे पिनान के अस्पताल ले जाया गया जहां उसे हालत खराब होने पर जयपुर भेज दिया गया।

उन्होंने बताया कि आग में पूरी तरह जल जाने से इनके शवों की पहचान के लिए मेडिकल टीम को बुलाया गया है। जिससे डीएनए कर उनकी पहचान की जाएगी। परिवार जनों को सूचना दे दी गई है। इससे पहले दो दमकल गाड़ियों की मदद से कार की आग को बुझाया गया।

 

 

 

Next Post

ट्रैफिक पुलिस ने बनाए 118 के चालान, 72 के लाइसेंस निलंबित

Thu Apr 30 , 2026
इंदौर: शहर में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस वाहन चलाते समय मोबाइल इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है. इस विशेष अभियान के तहत 118 वाहन चालकों के चालान बनाए गए, जबकि 72 के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित कर दिए गए.कार्रवाई के […]

You May Like

मनोरंजन