ट्रैफिक पुलिस ने बनाए 118 के चालान, 72 के लाइसेंस निलंबित

इंदौर: शहर में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस वाहन चलाते समय मोबाइल इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है. इस विशेष अभियान के तहत 118 वाहन चालकों के चालान बनाए गए, जबकि 72 के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित कर दिए गए.कार्रवाई के दौरान ऐसे चालकों को चिन्हित किया गया था, जो ड्राइविंग के दौरान मोबाइल पर बात करते या उसका उपयोग करते पाए गए.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह लापरवाही न केवल खुद चालक, बल्कि सड़क पर अन्य लोगों के लिए भी गंभीर खतरा बनती है और हादसों की बड़ी वजह है. यातायात पुलिस के अधिकारियों के निर्देशन में शहरभर में लगातार यह अभियान चलाया जा रहा है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाया जा सके. सघन चेकिंग के दौरान नियम तोड़ने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की गई.

पुलिस ने वाहन चालकों से की अपील
वहीं पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करें. जरूरत होने पर वाहन को सुरक्षित स्थान पर रोककर ही फोन का इस्तेमाल करें और सभी यातायात नियमों का पालन करें. डीसीपी ट्रैफिक राजेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

हड्डियों से आती है आवाज या झड़ रहे हैं बाल? शरीर के इन 5 संकेतों को हल्के में लेना पड़ सकता है भारी!

Thu Apr 30 , 2026
शरीर हमें समय-समय पर कई संकेत देता है जिन्हें नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। हड्डियों से आवाज आना, बालों का झड़ना या कमजोरी महसूस होना किसी बड़ी समस्या का संकेत हो सकता है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और बंद कमरों वाले वर्क कल्चर के कारण हम सूरज की […]

You May Like