नयी दिल्ली, 06 नवंबर (वार्ता) केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आगामी सात नवंबर को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के किसानों से बातचीत करके केंद्र की योजनाओं की जमीनी स्थिति का मूल्यांकन और राहत कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे।
कृषि मंत्रालय की यहां जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी है। इसमें बताया गया है कि श्री चौहान सिरसाला में कृषिकुल संस्थान का दौरा कर किसानों से चर्चा करेंगे, फिर अरनपुर एवं तपोवन गांव में हालिया बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करेंगे। वह एक आवास परियोजना का भी निरीक्षण करेंगे और लाभार्थी परिवारों से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा श्री चौहान हेमाडपंथी महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।
यह दौरा केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री के देशव्यापी दौरों की श्रृंखला का हिस्सा है, जिसके तहत वे सीधे किसानों और ग्रामीण समुदायों से संवाद कर रहे हैं।
Next Post
शेयर बाजारों में गिरावट जारी, प्रमुख सूचकांक तीन सप्ताह के निचले स्तर पर
Thu Nov 6 , 2025
मुंबई, 06 नवंबर (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट रही और प्रमुख सूचकांक तीन सप्ताह के निचले स्तर पर बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह के कारोबार में करीब 387 अंक चढ़ने के बाद अंत में पिछले कारोबारी दिवस के […]

You May Like
-
10 months ago
बांदरी के युवाओं ने किया रक्तदान
-
1 year ago
आरोपी पर ढाई हजार इनाम की उद्घोषणा जारी
