शिवपुरी के पिछोर पहुंची वायरल गर्ल मोनालिसा, देखने के लिए उमड़ी भीड़

शिवपुरी। प्रयागराज कुंभ के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हुई इंदौर की मोनालिसा शिवपुरी जिले के पिछोर पहुंचीं। उन्हें देखने के लिए सैकड़ों लोग जमा हो गए, जिससे पुलिस को भीड़ संभालने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। बताया गया है कि मोनालिसा पिछोर विधायक प्रीतम लोधी से एक फिल्म निर्माण से संबंधित चर्चा के लिए आई थीं। विधायक किसी काम से भोपाल गए हुए थे, इसलिए मोनालिसा ने उनसे वीडियो कॉल के माध्यम से बात की और फिर इटावा (उप्र) के लिए रवाना हो गईं। मोनालिसा के पिछोर रेस्ट हाउस पहुंचने की जानकारी पहले से ही लोगों को थी। उनके पहुंचते ही रेस्ट हाउस के बाहर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पिछोर पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा।

बताया जा रहा है कि मोनालिसा करीब डेढ़ घंटे रेस्ट हाउस में रुकीं और फिर कार से उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हो गईं। वे इंदौर के महेश्वर से होते हुए पिछोर पहुंचीं थीं और फिल्मी दुनिया में सक्रिय महेंद्र लोधी के संपर्क में हैं। महेंद्र लोधी का संपर्क पिछोर विधायक प्रीतम लोधी सहित अन्य लोगों से भी है। मोनालिसा इन दिनों द डायरी ऑफ मणिपुर फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं और इसी सिलसिले में इटावा जा रही हैं।

Next Post

CM डॉ यादव की विदेश यात्रा से उज्जैन को मिला निवेश और रोजगार का तोहफा

Sun Jul 20 , 2025
उज्जैन।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दुबई और स्पेन यात्रा से लौट आए हैं, वह दिल्ली से रीवा होते हुए उज्जैन पहुंचे और सीधे महका मंदिर पहुंचे। सीएम की विदेश यात्रा उज्जैन और मध्यप्रदेश के लिए विकास और रोजगार की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित हुई। बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेकर […]

You May Like