भोपाल: भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव को लेकर आज शहर में मतदान की प्रक्रिया जारी है। उन्नति पैनल और प्रगतिशील पैनल के बीच सीधा मुकाबला है। अध्यक्ष के लिए गोविंद गोयल और तेजकुलपाल सिंह पाली के बीच मुकाबला है।
सुबह से ही व्यापारी वर्ग में उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में सदस्य अपने मताधिकार का उपयोग करने मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं। अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं, जिसके चलते मुकाबला रोचक बना हुआ है। चुनाव को लेकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं के विशेष इंतजाम किए गए हैं। व्यापारिक संगठनों का मानना है कि इस चुनाव के नतीजे आने वाले समय में शहर की व्यापारिक नीतियों और गतिविधियों की दिशा तय करेंगे।
