पट्टेदारों को दिया कब्जा हटाने का नोटिस, पीड़ितों ने लगाई न्याय की गुहार

जबलपुर: जिले के जमतरा क्षेत्र में पट्टा धारक परिवारों ने कब्जे विवाद को लेकर जिला प्रशासन से न्याय की मांग की है। पट्टेदारों का आरोप है कि प्रियंका पांडे और उनके पति संदीप पांडे ने मिलकर स्थानीय न्यायालय और अतिरिक्त तहसीलदार रांझी के माध्यम से उन्हें 6 मार्च तक अपने वैध कब्जे से हटाने का नोटिस जारी किया।पट्टेदारों के अनुसार, उन्हें 1996 में जमतरा पटवारी हल्का नंबर 50 में रहने का वैध पट्टा मिला था।

इस क्षेत्र में संतराम सेन, रमेश प्रसाद यादव, जगन लाल यादव, छेदमी लाल झरिया, प्रभा बाई यादव, दिनेश कुमार झारिया, गीता बाई झारिया, मुन्ना लाल यादव, बलिराम यादव, खुशी लाल यादव, प्यारेलाल यादव और नीलम आरमें सहित लगभग 12 से 13 परिवार निवासरत हैं।

खसरा 121 खरीदा, पट्टेदार रह रहे 122 में पट्टेदारों का कहना है कि प्रियंका पांडे ने खसरा नंबर 121 खरीदा है, जबकि सभी वैध कब्जाधारी खसरा नंबर 122 पर रह रहे हैं और भूमि का टैक्स नियमित रूप से अदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नोटिस जारी करना उनके अधिकारों का उल्लंघन है और न्यायालय में भी इसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जनसुनवाई के दौरान इन परिवारों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र न्याय और अविलंब कार्रवाई की मांग की।

Next Post

13 प्रतिष्‍ठानों पर 4.25 लाख का जुर्माना अधिरोपित

Wed Feb 18 , 2026
जबलपुर: कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह के निर्देश पर खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने और दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा की गई आकस्‍मिक जांच की कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्‍लंघन करने के दोषी 13 प्रतिष्‍ठानों पर अपर कलेक्‍टर न्‍यायालय ने 4 […]

You May Like