दक्षिण अफ्रीका ने बनाये भारत के खिलाफ 187/7

अहमदाबाद, 22 फरवरी (वार्ता) डेविड मिलर (63), डेवाल्ड ब्रेविस (45) और ट्रिस्टन स्टब्स (नाबाद 44) की शानदार पारियों की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने टी-20 विश्वकप के सुपर आठ मुकाबले में रविवार को भारत के खिलाफ सात विकेट पर 178 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। आज यहां दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खराब रही और उसने 20 के स्कोर पर अपने तीन विकेट गंवा दिये। क्विंटन डी कॉक (छह), कप्तान एडन मारक्रम (चार) और रायन रिकलटन (सात) रन बनाकर आउट हुये। ऐसे संकट के समय डेविड मिलर और डेवाल्ड ब्रेविस की जोड़ी ने पारी को संभला। दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट लिये 93 रन जोड़कर दक्षिण अफ्रीका की मैच में वापसी कराई। 13 वें ओवर में शिवम दुबे ने डेवाल्ड ब्रेविस को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। डेवाल्ड ब्रेविस ने 29 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के लगाते हुए 45 रनों की पारी खेली। 16वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने डेविड मिलर का शिकार कर लिया। डेविड मिलर ने 35 गेंदों में सात चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए 63 रनों की पारी खेली। 18वें ओवर में मार्को यानसन (दो) को अर्शदीप सिंह ने आउट किया। अगले ही ओवर में जसप्रीत बुमराह ने कॉर्बिन बॉश (पांच) को अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर पवेलियन भेज दिया। दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 187 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। ट्रिस्टन स्टब्स ने 24 गेंदों में एक चौके और तीन छक्के लगाते हुए नाबाद 44 रनों की पारी खेली।

भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने तीन और अर्शदीप सिंह ने दो विकेट लिये। वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

 

Next Post

​भिंड और छतरपुर में भाजपा की नई टीम घोषित

Sun Feb 22 , 2026
भोपाल। भाजपा ने आज भिंड और छतरपुर की जिला समितियों का गठन किया है। भिंड की समिति सात उपाध्यक्ष और सात मंत्री हैं। जबकि छतरपुर की जिला कार्यसमिति में आठ उपाध्यक्ष और दो महामंत्री बनाए गए हैं। इस कार्यसमिति की घोषणा आज की गई है,जो इस प्रकार है। Facebook Share […]

You May Like