
सिवनी। गौरक्षा के उद्देश्य को लेकर एक युवक चार धाम,12 ज्योतिर्लिंग और पंच केदार की पद यात्रा पर निकला है। यूपी के सीतापुर जिले के रहने वाले आकाश शुक्ला ने बताया कि उनकी यात्रा का एक ही मकसद है कि गौरक्षा के लिए बेहतर से बेहतर काम होना चाहिए। पिछले माह एक जनवरी से सीतापुर से निकले आकाश के अनुसार 36 हजार किमी की यात्रा करेंगे। वे यात्रा के दौरान लोगों को गौरक्षा का भी संदेश दे रहे हैं।
पूर्व में की थी बाइक से यात्रा
आकाश के अनुसार वर्ष २०१८ में उसने बाइक से चार धामों की यात्रा की थी। आकाश ने बताया कि गौरक्षा के लिए बेहतर काम होना चाहिए। इसे लेकर शासन-प्रशासन गंभीर हों। दिन भर पदयात्रा करने के बाद रात में वे रूकते हैं और सुबह फिर से यात्रा शुरु हो जाती है। वे अपने साथ जरूरी सामग्री लेकर चल रहे हैं।
