
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दीप प्रज्वलित कर ऑल इंडिया दाल मिल एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘ग्रेनएक्स इंडिया’ के उद्घाटन समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में दाल का सबसे बड़ा उत्पादक और उपभोक्ता देश है, जो कृषि क्षेत्र की मजबूती और खाद्य सुरक्षा का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री ने दाल उद्योग से जुड़े व्यापारियों और किसानों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन कृषि आधारित उद्योगों को नई दिशा देते हैं और बाजार के विस्तार में सहायक सिद्ध होते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि ‘ग्रेनएक्स इंडिया’ जैसे मंच से नवीन तकनीक, बेहतर उत्पादन और निर्यात के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे प्रदेश सहित देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
