यू-विन एंट्री पर सख्ती,एएनएम के भुगतान पर तलवार

चितरंगी : विकासखंड चितरंगी में टीकाकरण की ऑनलाइन निगरानी के लिए इस्तेमाल होने वाले यू-विन पोर्टल की एंट्री को लेकर स्वास्थ्य विभाग व मैदानी स्वास्थ्यकर्मियों के बीच असंतोष की स्थिति बनती दिखाई दे रही है।विभाग की ओर से जारी पत्र में ऑनलाइन सत्र चालू नहीं करने और एंट्री नहीं किए जाने पर संबंधित एएनएम के भुगतान को लेकर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इसको लेकर स्वास्थ्यकर्मियों में नाराजगी है। मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी, चितरंगी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि 25 अगस्त को संबंधित एएनएम द्वारा यू-विन पोर्टल पर टीकाकरण सत्र चालू नहीं किया गया और ऑनलाइन एंट्री भी नहीं की गई।

पत्र में 31 अगस्त को हुई राज्य स्तरीय जूम क्लास में टीकाकरण राज्य उपसंचालक द्वारा इस स्थिति पर नाराजगी जताए जाने का उल्लेख किया गया है। विभाग ने निर्देश दिया है कि 1 सितंबर को वैक्सीन प्राप्त होने के बाद टीकाकरण करने के साथ ही यू-विन पोर्टल पर सत्र ऑनलाइन चालू करना और एंट्री दर्ज करना अनिवार्य होगा। कर्मचारियों का यह भी कहना है कि ऑनलाइन एंट्री से जुड़ी स्थिति की जानकारी अधिकारियों को पहले ही दी जा चुकी थी। इसके बावजूद दोबारा दबाव बनाए जाने से असंतोष बढ़ा है। स्वास्थ्यकर्मियों ने पोर्टल संबंधी समस्याओं का समाधान कराने और ऑनलाइन कार्य को लेकर स्पष्ट व्यवस्था बनाने की मांग की है।

Next Post

महज दो करोड़ के बजट में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए मुनाफे के मामले में बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है

Tue Sep 1 , 2026
मुंबई, फिल्म इंडस्ट्री में यह साबित हो गया है कि सफलता के लिए भारी-भरकम बजट ही एकमात्र पैमाना नहीं है। केवल 2 करोड़ रुपये की मामूली लागत से तैयार आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने माउथ पब्लिसिटी के दम पर 40 करोड़ रुपये से अधिक का नेट कलेक्शन कर लिया है। इस […]

You May Like

मनोरंजन