जहांगीराबाद थाने में हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष और TI आमने-सामने, ‘फालतू बात मत करो’ का वीडियो वायरल

भोपाल। जहांगीराबाद थाने में हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी और TI राजन सिंह के बीच तीखी नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में तिवारी ने कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के दबाव में कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। इस पर TI राजन सिंह ने आरोपों को खारिज करते हुए जवाब दिया। बहस के दौरान तिवारी ने कहा कि ‘अंडरस्टैंडिंग से चलोगे तो फायदे में रहोगे’, जिस पर TI ने पलटवार करते हुए कहा- ‘फालतू बात मत करो।’ पूरा घटनाक्रम अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Next Post

नदी में डूबने से युवक की मौत, पुल न होने से जोखिम उठाने को ग्रामीण मजबूर

Sun Aug 23 , 2026
उमरिया। जिले के पुलिस चौकी अमरपुर अंतर्गत पड़वार सलैया के बीच पड़ने वाली भदार नदी मे 23 अगस्त को सुबह करीब 8 से 9 बजे के आसपास एक युवक की डूबने से मौत हो जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना पर पहुंची चौंकी अमरपुर पुलिस की मौजूदगी […]

You May Like