सागर लोकायुक्त ने जिला आयुष अधिकारी और बाबू को 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

छतरपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ सागर लोकायुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला आयुष अधिकारी और एक बाबू को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुरुवार 1 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 12 बजे की गई।

जानकारी के अनुसार, छतरपुर की जिला आयुष अधिकारी डॉ. निर्मला कुशवाहा और बाबू आनंद साहू द्वारा चपरासी अविनाश चंद्र मिश्रा की छुट्टी स्वीकृत करने के नाम पर ₹5000 की रिश्वत की मांग की गई थी। पीड़ित कर्मचारी ने इस संबंध में सागर लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत की पुष्टि के बाद सागर लोकायुक्त की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया। जैसे ही आरोपी रिश्वत की राशि लेते पाए गए, लोकायुक्त टीम ने दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान रिश्वत की रकम भी बरामद की गई।

लोकायुक्त टीम द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद जिले में प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है और इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

Next Post

पति की मौत का सदमा नहीं झेल पाई बुजुर्ग महिला, फांसी लगाकर दी जान

Thu Jan 1 , 2026
इंदौर। पति की मौत के बाद गहरे सदमे और अवसाद में जी रही एक बुजुर्ग महिला ने आत्महत्या कर ली. पति के निधन के डेढ़ माह बाद यह दर्दनाक घटना सामने आई, जिससे पूरे इलाके में शोक का माहौल है. हीरानगर थाना प्रभारी सतीश पटेल ने बताया कि 65 वर्षीय […]

You May Like