
इंदौर। पति की मौत के बाद गहरे सदमे और अवसाद में जी रही एक बुजुर्ग महिला ने आत्महत्या कर ली. पति के निधन के डेढ़ माह बाद यह दर्दनाक घटना सामने आई, जिससे पूरे इलाके में शोक का माहौल है.
हीरानगर थाना प्रभारी सतीश पटेल ने बताया कि 65 वर्षीय मधु पति पवन शर्मा, निवासी बजरंग नगर ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला के पति की करीब डेढ़ माह पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी. इसके बाद से वह लगातार मानसिक तनाव और डिप्रेशन में थी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की. फिलहाल पुलिस मामले में परिजनों से पूछताछ कर रही है. प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का कारण पति की मौत का गहरा सदमा बताया जा रहा है.
