तीन इमली ब्रिज पर पतंग की डोर से कटा युवक का गला

इंदौर: शहर के तीन इमली ब्रिज पर बुधवार को पतंग की डोर से गला कटने की घटना सामने आई है। बाइक से गुजर रहे युवक के गले में अचानक पतंग की डोर उलझ गई, जिससे उसका गला कट गया और वह घायल हो गया।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल युवक को संभाला और उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि डोर नायलॉन की थी, जिससे चोट गंभीर हो गई।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

फर्जी रजिस्ट्री और करोड़ों के लोन घोटाले में भू-माफियाओं ने दी खुली धमकियां

Wed Jan 14 , 2026
इंदौर: लसूड़िया थाना क्षेत्र में करोड़ों की जमीन धोखाधड़ी के आरोपियों की दबंगई सामने आई है. फर्जी रजिस्ट्री और बैंक लोन के मामले में घिरे भू-माफियाओं ने अब बुजुर्ग डॉक्टर दंपत्ति को उनके ही घर में घुसकर धमकाया और पुलिस प्रकरण वापस लेने का दबाव बनाया. पीड़िता की शिकायत पर […]

You May Like