कॉलोनी सेल भृत्य पालीवाल 17 लाख के लेनदेन में निलंबित

इंदौर:कलेक्टर ने बुधवार को कॉलोनी सेल विभाग में पदस्थ भृत्य को निलंबित कर दिया. भृत्य के खिलाफ कल जन सुनवाई में शिकायत की गई थी कि पैसा लेकर प्लॉट नहीं दिया. शिकायतकर्ता ने भृत्य के खिलाफ वीडियो रिकॉर्डिंग सहित कई सबूत कलेक्टर को सौंपे. कलेक्टर ने भृत्य के विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश दिए हैं.कलेक्टर शिवम वर्मा ने जनसुनवाई में कॉलोनी सेल विभाग में पदस्थ भृत्य (चेनमैन) कैलाश पालीवाल को निलंबित कर दिया है. साथ ही पालीवाल की विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं.

मामल इस प्रकार है कि कॉलोनी सेल के भृत्य कैलाश पालीवाल के खिलाफ प्लॉट दिलाने के नाम पर लगभग 20 लाख रुपए का सौदा करके विभिन्न तिथियों में 17 लाख रुपए लेने की शिकायत की गई. उक्त राशि लेने के बाद भी पालीवाल ने प्लॉट नहीं दिलाया. शिकायतकर्ता द्वारा इस संबंध में वीडियो रिकॉर्डिंग सहित शिकायत की. मामले की गंभीरता को लेकर कलेक्टर वर्मा ने पालीवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए. साथ ही उनके विरुद्ध विभागीय जांच करने के निर्देश दिए है. आदेश में निलंबन अवधि में पालीवाल को जीवन निर्वाह भत्ता तथा उनका मुख्यालय तहसील देपालपुर किया गया है.


 

Next Post

नृत्य एवं संगीत के माध्यम से दिया नशामुक्ति का संदेश

Thu Aug 6 , 2026
सीहोर। पीएम एक्सीलेंस कॉलेज में नशामुक्ति जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती स्वप्न्श्री सिंह ने कहा कि नशा युवाओं के लिए उनकी शारीरिक और मानसिक क्षमता को कम करने वाला एक घातक तंत्र है, जो बीमारी नहीं, एक आदत है. जिला विधिक सहायता अधिकारी […]

You May Like