सीहोर। पीएम एक्सीलेंस कॉलेज में नशामुक्ति जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती स्वप्न्श्री सिंह ने कहा कि नशा युवाओं के लिए उनकी शारीरिक और मानसिक क्षमता को कम करने वाला एक घातक तंत्र है, जो बीमारी नहीं, एक आदत है. जिला विधिक सहायता अधिकारी फारुक सिद्दकी ने कहा कि युवा ठान लें तो उनकी ताकत के आगे नशा कुछ भी नहीं है.इस अवसर पर विजेता प्रतिभागियों को मैडल और प्रमाण पत्र वितरित किए गए. संगीत प्रतियोगिता में पीएम एक्सीलेंस कॉलेज ने प्रथम, नृत्य में सरस्वती कत्थक कला केंद्र ने प्रथम, चारुलता ग्रुप ने द्वितीय एवं उन्नति ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. नुक्कड़ नाटक ने विधि महाविद्यालय ने प्रथम, वाद विवाद में हितेश और माहि ने प्रथम, नारा लेखन में नंदिनी, ख़ुशी एवं रवीना ने स्थान प्राप्त किए. पोएट्री में स्मिता अहिरवार ने प्रथम एवं उन्नति श्रीवास्तव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया.
