बुधनी। दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष योगेश सिंह राजपूत के नेतृत्व में खुशियां मनाईं. राजपूत ने कहा कि दतिया की जनता ने कांग्रेस पर विश्वास जताकर लोकतंत्र को मजबूत किया है. यह जीत कांग्रेस की जनहितैषी नीतियों, कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास की जीत है. कार्यक्रम में छगन दुबे, तारिक पटेल, हरीश मालवीय, राकेश यादव, सौरभ दुबे, प्रमोद चौहान, दिनेश राजपूत, रिंकू दुबे, आमिर पटेल, कपिल मल्होत्रा, गिरीश पांडे, सुरेश कुमरे, दीपक परसोन, राजकुमार ठाकरे, श्रवण दीवान, जमना कुमरे, प्रकाश दायमा, मोहन आदि उपस्थित थे.
