महिला पर हंसिये से हमला, बहन को घसीटा

जबलपुर: शहपुरा थाना अंतर्गत ग्राम नटवारा में अष्टमी की पूजा करने अपनी ससुराल पहुंची एक महिला पर उसके पति ने हसिये से जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने आई महिला की छोटी बहन को घसीटने के बाद उसकी भी पिटाई कर दी ।पुलिस के मुताबिक संजना बाई लोधी निवासी ग्राम भीटा की कॉलेज में अध्ययनरत हैं, उसकी बड़ी बहन सुकन्या का विवाह करीब 6 साल पहले ग्राम नटवारा निवासी संजय चक्रवर्ती के साथ हुआ था। घरेलू विवाद के चलते संजय ने करीब एक माह पूर्व सुकन्या को घर से निकाल दिया था, जिसके बाद से वह जबलपुर के चुंगी नाका में किराए के मकान में रह रही थी। 26 मार्च को अष्टमी के अवसर पर सुकन्या ने अपनी छोटी बहन संजना से कहा कि उसे पूजा करने नटवारा जाना है।

जब दोनों बहनें वहां पहुंचीं, तो सुकन्या अपने बेटे सुशांत से बात करने लगी। इसी दौरान पति संजय चक्रवर्ती वहां पहुंचा और घर से निकल जाने को कहा। विवाद इतना बढ़ा कि संजय की मां शकुन बाई भी वहां आ गई और लड़ाई-झगड़ा करने लगी। इसी बीच आवेश में आकर संजय चक्रवर्ती ने घर की देहलान पर रखा हसिया उठाया और सुकन्या के बाएं पैर की जांघ पर दे मारा, जिससे खून की धार निकल पड़ी। जब छोटी बहन संजना ने बीच-बचाव की कोशिश की, तो सास शकुन बाई ने उसके दोनों हाथ पकडक़र उसे घसीटा और संजय ने उसे लात-मुक्कों से पीटा। आरोपियों ने संजना का मोबाइल फोन छीनकर आंगन में पटक दिया, जिससे फोन की डिस्प्ले पूरी तरह टूट गई।

Next Post

सलकनपुर देवी धाम की सुरक्षा में बड़ी चूक: मंदिर के परिक्रमा मार्ग पर दौड़ती दिखी कार

Sat Mar 28 , 2026
बुधनी। मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध देवी धाम सलकनपुर से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है. जिसमें मंदिर परिसर के भीतर एक कार को परिक्रमा मार्ग पर घुमाते हुए देखा जा रहा है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे श्रद्धालुओं की आस्था और सुरक्षा व्यवस्था […]

You May Like

मनोरंजन