कोयलखूंथ में बाइक-ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत

सिंगरौली । हमेशा की तरह एक बार फिर क्षत्रिय कुलावंत संगठन ने घायलों को अस्पताल पहुंचाकर मानवता की मिसाल पेश की है। माड़ा थाना क्षेत्र के कोयलखूंथ में आज दिन शुक्रवार को बाइक और ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर ही गिर पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी और कुछ ही क्षणों में मौके पर भीड़ जमा हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही संगठन के माड़ा तहसील अध्यक्ष विकेश सिंह अपने साथियों के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बिना किसी औपचारिकता के सीधे घायल को उठाया और वाहन तक पहुंचाया। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घायल युवक की पहचान नादो निवासी सुरेश जायसवाल के रूप में हुई है, जबकि ऑटो सवार एक अन्य महिला की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है और जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

कोयलखूंथ का यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। तेज रफ्तार, लापरवाही और यातायात नियमों की अनदेखी ऐसे हादसों की बड़ी वजह बन रही है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में ट्रैफिक नियंत्रण और सख्ती बढ़ाने की मांग की है। यह घटना जहां दर्दनाक है, वहीं यह भी दर्शाती है कि समाज में संवेदनाएं अब भी जीवित हैं और संकट की घड़ी में उठाया गया एक कदम किसी की जिंदगी बचा सकता है।

Next Post

मुख्यमंत्री डॉ. यादव पंधाना से करेंगे लाड़ली बहनों के खातों में राशि अंतरित 

Fri Feb 13 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को खंडवा जिले के पंधाना से 14 फरवरी शनिवार को प्रदेश की 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1836 करोड़ रुपये अंतरित करेंगे। योजना में अब तक लाड़ली बहनों को 52,304 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की गई है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. […]

You May Like