चांगझोउ (चीन), 26 जुलाई (वार्ता) सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का बीडब्ल्यूएफ सुपर 1000 चाइना ओपन 2025 में अभियान शनिवार को पुरुष युगल सेमीफाइनल में हार के साथ समाप्त हो गया।
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का चाइना ओपन में दमदार अभियान सेमीफाइनल में दुनिया की दूसरे नंबर की जोड़ी मलेशिया के आरोन चिया और सोह वूई यिक से 18-21, 15-21 से हार के साथ समाप्त हो गया।
हार के बावजूद, भारतीय जोड़ी ने अपने लगातार अच्छे प्रदर्शन से प्रभावित किया और बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर इवेंट्स में सीजन के अपने चौथे सेमीफाइनल में जगह बनायी।
इससे पहले वे भारत, सिंगापुर और मलेशिया ओपन में सेमीफाइनल में पहुंचे थे।
