
भोपाल। मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल की गरिमामयी उपस्थिति में न्यायमूर्ति अल्पेश यशवंत कोगजे ने लोकभवन में मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ग्रहण की। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल लोक भवन में मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अल्पेश यशवंत कोगजे के शपथ ग्रहण समारोह में सहभागिता की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने मध्यप्रदेश हाई कोर्ट के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अल्पेश यशवंत कोगजे को नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने न्यायमूर्ति कोगजे के सफल कार्यकाल की कामना की।
