अब सिकंदर कंपू रोड, इमली नाका पर भी सड़क धसकने की घटना

ग्वालियर: ग्वालियर में आज सुबह से सड़कों के धंसने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर के पॉश इलाके बसंत विहार के सामने सड़क अचानक धंस गई और बीच सड़क पर बड़ा गड्ढा बन गया था। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर बैरिकेड्स लगा दिए, लेकिन सड़क के धंसने की सूचना के बावजूद नगर निगम का अमला मौके पर नहीं पहुंचा। इसके बाद वार्ड 65 सिकंदर कंपू रोड, इमली नाका पर भी सड़क धसकने की बात सामने आई है.
दरअसल, इमली नाका रोड पर आज सुबह अचानक सड़क का एक हिस्सा धंस गया। देखते ही देखते सड़क के बीचों-बीच बड़ा गड्ढा बन गया और वहां से गुजर रही ट्रैक्टर-ट्रॉली उसमें फंस गई। खतरा भांपकर चालक ने ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचाई,सड़क धंसने के बाद स्थानीय लोगों ने आसपास बैरिकेड्स लगाकर रास्ते को सुरक्षित करने की कोशिश की, ताकि कोई दूसरा वाहन या राहगीर इस गड्ढे की चपेट में न आए।
खास बात यह है कि इमली नाका रोड पर दिनभर वाहनों की आवाजाही रहती है और इसी रास्ते से स्कूली बसें भी गुजरती हैं। ऐसे में सड़क के बीच अचानक गड्ढा बनने से लोगों में डर और नाराजगी दोनों है,स्थानीय लोगों का आरोप है कि अब घर से निकलते समय भी डर लगने लगा है कि कहीं सड़क धंसने से कोई बड़ा हादसा न हो जाए। वाहन चालकों में भी नगर निगम की व्यवस्था को लेकर आक्रोश है।सवाल यह है कि लगातार सड़कें धंसने की घटनाओं के बीच आखिर प्रशासन कब जागेगा।

Next Post

उत्कृष्ट काम करने वाले 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

Wed Aug 26 , 2026
इंदौर: बेहतर पुलिसिंग और उत्कृष्ट काम करने वाले 20 पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को मंगलवार को पुलिस कमिश्नर ने सम्मानित किया. इनमें एमडी ड्रग्स की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को पकड़ने वाली खजराना पुलिस टीम के पांच सदस्य भी शामिल हैं. पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र के साथ नकद पुरस्कार भी […]

You May Like