चीन ने नया संचार उपग्रह लॉन्च किया

बीजिंग, 23 जून (वार्ता) चीन ने मंगलवार को हैनान प्रांत में वेनचांग अंतरिक्ष प्रक्षेपण स्थल से एक नया संचार प्रौद्योगिकी परीक्षण उपग्रह अंतरिक्ष में भेजा। स्थानीय मीडिया के अनुसार, लॉन्ग मार्च-7 रॉकेट के एक संशोधित संस्करण के जरिए प्रक्षेपित किया गया यह उपग्रह सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में प्रवेश कर गया है। इस उपग्रह का उपयोग मुख्य रूप से उपग्रह संचार, रेडियो व टेलीविजन प्रसारण और ‘डेटा ट्रांसमिशन’ जैसी सेवाओं के साथ-साथ संबंधित प्रौद्योगिकी परीक्षण के लिए किया जाएगा।

.....

Next Post

​जीआरपी के स्मार्ट पुलिसिंग शिविर का समापन, उत्कृष्ट पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

Tue Jun 23 , 2026
भोपाल। बदलते अपराध स्वरूपों और आधुनिक चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए शासकीय रेल पुलिस (जीआरपी) द्वारा आयोजित 15 दिवसीय विशेष स्मार्ट पुलिसिंग प्रशिक्षण शिविर का समापन पीटीआरआई प्रशिक्षण केंद्र, भोपाल में हुआ। समापन समारोह में विशेष पुलिस महानिदेशक (दूरसंचार) संजीव कुमार शमी तथा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (रेल) […]

You May Like