तमिल सिनेमा में डेब्यू के लिए सृष्टि ने खुद सीखी तमिल भाषा, ‘जॉन डो’ के ट्रेलर में शानदार अभिनय ने खींचा ध्यान

मुंबई, 03 नवंबर (वार्ता)अभिनेत्री सृष्टि तमिल सिनेमा में फिल्म ‘जॉन डो’ के जरिए कदम रखने जा रही हैं। अर्जुन दास अभिनीत इस फिल्म के ट्रेलर में सृष्टि की झलक और उनकी शानदार डायलॉग डिलीवरी ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है। खास बात यह है कि अपनी पहली तमिल फिल्म के लिए सृष्टि ने खुद तमिल भाषा सीखी है।
मधुमिता के निर्देशन में बनी इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर में अर्जुन दास और संचना नटराजन भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।
सृष्टि के लिए ‘जॉन डो’ केवल डेब्यू फिल्म नहीं, बल्कि खुद को एक अभिनेत्री के रूप में नई चुनौतियों के लिए तैयार करने का अनुभव रहा है। अपने किरदार को वास्तविक और प्रभावशाली बनाने के लिए उन्होंने तमिल भाषा सीखने में काफी मेहनत की। उन्होंने भाषा के सही उच्चारण, बोलने के अंदाज और उसकी बारीकियों को समझने पर विशेष ध्यान दिया।
सृष्टि ने बताया कि वह अपने किरदार के साथ पूरी ईमानदारी बरतना चाहती थीं। फिल्म में वह दर्शना की भूमिका निभा रही हैं, जिससे वह भावनात्मक रूप से जुड़ाव महसूस करती हैं। इस किरदार को समझने के लिए उन्होंने अपने जीवन के अनुभवों से भी प्रेरणा ली।
अपने डेब्यू के अनुभव के बारे में सृष्टि ने कहा कि ‘जॉन डो’ उनके लिए बेहद खास फिल्म है। तमिल सीखना इस सफर का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा और वह भाषा तथा किरदार दोनों के साथ पूरा न्याय करना चाहती थीं। उन्होंने निर्देशक मधुमिता, अभिनेता अर्जुन दास और पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से यह अनुभव यादगार बन गया।
फिल्म के ट्रेलर में सृष्टि की सहज अदाकारी, भावपूर्ण अभिव्यक्ति और आत्मविश्वासपूर्ण स्क्रीन प्रेजेंस देखने को मिलती है। पहली तमिल फिल्म होने के बावजूद उनकी संवाद अदायगी में भाषाई सहजता और किरदार के प्रति उनकी तैयारी साफ नजर आती है।
‘जॉन डो’ के जरिए सृष्टि ने तमिल सिनेमा में अपनी नई पारी की शुरुआत की है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है।

Next Post

एमपी कैबिनेट: प्रदेश के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए 23 हजार 300 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्तावों को स्वीकृति

Tue Nov 3 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रि-परिषद की बैठक मंत्रालय में सम्पन्न हुई। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप ने मंत्रि-परिषद के निर्णयों की जानकारी दी। मंत्री काश्यप ने बताया कि मंत्रि-परिषद ने प्रदेश के समग्र विकास, पर्यावरण संतुलन और बुनियादी ढांचे को […]

You May Like