ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी ने किया विरोध प्रदर्शन

ग्वालियर: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी ग्वालियर के कार्यकर्ताओं ने इंदरगंज चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों, ग्वालियर जिला पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की मजबूती, निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था तथा प्रत्येक भारतीय नागरिक के मताधिकार की रक्षा की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का विश्वास बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए।

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए कहा कि लोकतंत्र में तानाशाही नहीं चलेगी और प्रत्येक भारतीय नागरिक के वोट देने के अधिकार की रक्षा करना अनिवार्य है। पार्टी ने निर्वाचन व्यवस्था में जनता का विश्वास कायम रखने के लिए जवाबदेही और पारदर्शिता की आवश्यकता पर जोर दिया।
इस विरोध प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह, एससी विंग के प्रदेश अध्यक्ष यशवंत पटवारी, एक्स सर्विसमैन के प्रदेश अध्यक्ष विनोद वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता जितेंद्र जैन, प्रदेश सचिव मोहन पाल, प्रदेश सचिव राहुल गौर, प्रदेश सचिव वीरेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रदेश संयुक्त सचिव सुरेंद्र जायसवाल, भगवान सिंह कुशवाहा सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। आम आदमी पार्टी ग्वालियर के नेताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और नागरिकों के मताधिकार से जुड़े मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद की।

Next Post

कांग्रेस ने एसआईआर पर अमित शाह से तीन सवालों का मांगा जवाब

Wed Oct 14 , 2026
नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (वार्ता) कांग्रेस ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत पकड़े गये घुसपैठियों की संख्या, मतदाता सूची से हटाये गये घुसपैठियों की संख्या और देश से निर्वासित किये गये घुसपैठियों की संख्या बताने की मांग की है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश […]

You May Like

Play sound