कांग्रेस ने एसआईआर पर अमित शाह से तीन सवालों का मांगा जवाब

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (वार्ता) कांग्रेस ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत पकड़े गये घुसपैठियों की संख्या, मतदाता सूची से हटाये गये घुसपैठियों की संख्या और देश से निर्वासित किये गये घुसपैठियों की संख्या बताने की मांग की है।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि देश के 100 करोड़ लोगों को एसआईआर प्रक्रिया से गुजरना पड़ा है और उन्हें इसके नतीजे जानने का अधिकार है। उन्होंने सवाल किया कि एसआईआर का बचाव करने वाले गृह मंत्री बताएं कि कितने घुसपैठियों का पता लगाया गया, कितने लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाये गये और कितने घुसपैठियों को देश से निर्वासित किया गया।

श्री रमेश ने आरोप लगाया कि एसआईआर के पीछे के सूत्रधार बार-बार घुसपैठियों का मुद्दा उठाकर करीब 14 करोड़ भारतीयों को उनके संवैधानिक मताधिकार से वंचित किये जाने के मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि गृह मंत्री को बताना चाहिए कि क्या मतदाता सूची से हटाए गए 14 करोड़ भारतीय घुसपैठिए हैं और क्या उनके कार्यकाल में घुसपैठियों की संख्या में इतनी बड़ी वृद्धि हुई है।

.....

Next Post

स्टाइपेंड में असमानता के खिलाफ आयुर्वेद विद्यार्थियों की हुंकार, एमबीबीएस के समकक्ष मानदेय की मांग को लेकर निकाली रैली

Wed Oct 14 , 2026
ग्वालियर: शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, ग्वालियर के बीएएमएस इंटर्न चिकित्सकों एवं विद्यार्थियों ने स्टाइपेंड में वृद्धि एवं एमबीबीएस इंटर्न के समकक्ष मानदेय की मांग को लेकर रैली निकाली। महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर अचलेश्वर चौराहे तक पहुँची इस रैली में विद्यार्थियों ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज […]

You May Like

Play sound