गैरतगंज: भीषण गर्मी के मद्देनजर ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट से निपटने के लिए क्षेत्रीय विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। जनपद पंचायत गैरतगंज के अंतर्गत आने वाली सात ग्राम पंचायतों को पानी के टैंकर वितरित किए गए हैं।विधायक डॉ. चौधरी ने ग्राम पंचायत मुड़ियाखेड़ा, कढ़ैया, हिनोतिया महलपुर, बेलना गढ़ी, टेहरी, समनापुर कला और सांकल के सरपंचों एवं सचिवों को औपचारिकताएं पूरी कर पानी के टैंकर सुपुर्द किए। बैठक में
पेयजल आपूर्ति के लिए सख्त निर्देश
टैंकर सौंपने के दौरान विधायक ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अमले को सख्त लहजे में हिदायत दी कि इन टैंकरों का उपयोग पूरी तरह से सार्वजनिक रूप से ग्रामीणों तक पानी पहुंचाने के लिए ही किया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी:
“यदि इन टैंकरों का किसी भी प्रकार से निजी उपयोग किया गया या लापरवाही बरती गई, तो संबंधितों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।”
