
भोपाल। राजधानी के ऐशबाग इलाके में पुलिस ने एक ऑटो से करीब एक क्विंटल गौमांस बरामद कर ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी के बड़े गिरोह से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद बजरंग दल ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। संगठन के नेता विष्णु शर्मा ने भोपाल को गोकशी की राजधानी बताते हुए शहर के सभी अवैध कत्लखानों को तत्काल बंद करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। वहीं प्रशासन ने जब्त मांस को जांच के लिए भेज दिया है।
