अपराधियों को हर हाल में होनी चाहिये सजा: एसपी

जबलपुर। चिन्हित गम्भीर अपराध में हर हाल में आरोपी को उसके किये की सजा होनी चाहिये, विवेचना में किसी भी प्रकार की कोई ,त्रुटि न हो इसका ध्यान रखें, लापरवाही न बरतें। यह बातें पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने पुलिस कन्ट्रोलरूम में अपराध समीक्षा बैठक में कहीं।

उन्होंने चिन्हित अपराधों की समीक्षा कर चिन्हित अपराधों के नोडल अधिकारियों की समय समय पर बैठक लेते हुये प्रकरणों में विवेचना में हुई प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुये आगामी कार्य विवेचना के सम्बंध में सम्बंधित राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियो को निर्देश जारी किए। बैठक में एसपी द्वारा त्रिवार्षिक तुलनात्मक भादवि, बीएनएस, प्रतिबंधात्मक एवं माईनर एक्ट की विस्तार से समीक्षा की गयी। इसके साथ ही सीएम हैल्प लाईन, वरिष्ठ कार्यालयों, जन सुनवाई, की शिकायतों की समीक्षा करते हुये कहा कि लंबित शिकायतों का त्वरित निराकरण करें, इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही न बरती जाये।

सडक़ दुर्घटनाएं रोकने ब्लैक स्पॉर्ट चिन्हित करें

पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने कहा कि सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाने ऐसे स्थान जहां अधिक एक्सीडेंट हो रहे है उन्हें ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित करें। चिन्हित किये गये ब्लैक स्पॉट में हो रही सडक़ दुर्घटनाओं के कारण एवं उनके निदान के लिए किये जाने वाले सुधारात्मक उपाय के संबंध में संबंधित रोड एजेंसियों के प्रतिनिधियों से चर्चा कर संबंधित रोड एजेंसीज, संबंधित थाना प्रभारी, यातायात पुलिस अधिकारी ब्लैक स्पॉट एवं थाना के अन्य दुर्घटनाजन्य स्थानों का संयुक्त निरीक्षण करते हुये हो रही सडक दुर्घटनाओं के कारण का पता कर उनके निदान के लिए चिन्हित किये गये ब्लैक स्पॉट पर आवश्यकतानुसार रंबल स्ट्रिप, स्पीड ब्रेकर, संकेतक बोर्ड एवं सूचना बोर्ड लगवाये ताकि सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लायी जा सके। बैठक में एएसपी शहर आयुष गुप्ता एएसपी क्राइम जितेन्द्र सिंह, एएसपी यातायात सुश्री अंजना तिवारी, समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

Next Post

रजत पाटीदार का अर्धशतक, आरसीबी ने बनाये आठ विकेट पर 201 रन

Fri Apr 10 , 2026
गुवाहाटी, 10 अप्रैल (वार्ता) कप्तान रजत पाटीदार (63 ), विराट कोहली (32) ओर वेंकटेश अय्यर (नाबाद 29) की शानदार पारियों के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 17वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आठ विकेट पर 201 रनों का चुनौतीपूर्ण […]

You May Like

मनोरंजन