नई दिल्ली, 22 जून (वार्ता) विदेशी बाजारों की जबरदस्त तेजी के साथ ही स्थानीय स्तर पर मांग निकलने से बीते सप्ताह दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेलों में उबाल आ गया जबकि आवक बढ़ने से मूंग दाल और चीनी सस्ती हो गई वहीं अन्य जिंसों में टिकाव रहा।
तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का जुलाई वायदा सप्ताहांत पर 140 रिंगिट उबलकर 4067 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। इसी तरह जुलाई का अमेरिकी सोया तेल वायदा 6.9 सेंट की बढ़ोतरी लेकर 55.22 सेंट प्रति पौंड बोला गया।
इस दौरान खाद्य तेलों में जबरदस्त तेजी रही। इससे सरसों तेल 183 रुपये, मूंगफली तेल 366 रुपये, सूरजमुखी तेल 512 रुपये, सोया रिफाइंड 329 रुपये, पाम ऑयल 667 रुपये और वनस्पति तेल के भाव 233 रुपये प्रति क्विंटल उछल गए।
सप्ताहांत पर सरसों तेल 16849 रुपये प्रति क्विंटल, मूंगफली तेल 17948 रुपये प्रति क्विंटल, सूरजमुखी तेल 16116 रुपये प्रति क्विंटल, सोया रिफाइंड 14102 रुपये प्रति क्विंटल, पाम ऑयल 13333 रुपये प्रति क्विंटल और वनस्पति तेल 14666 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा।
दाल-दलहन : बीते सप्ताह दाल-दलहन के बाजार में मूंग दाल में 250 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट को छोड़कर अन्य दालों में टिकाव रहा। चना, दाल चना, मसूर दाल, उड़द दाल और अरहर दाल में कोई बदलाव नहीं हुआ
सप्ताहांत पर चना 5700-5800, दाल चना 6700-6800, मसूर काली 7600-7700, मूंग दाल 9350-9450, उड़द दाल 9300-9400, अरहर दाल 8600-8700 रुपये प्रति क्विंटल रही।
अनाज : अनाज मंडी में भाव स्थिर रहे। इस दौरान गेहूं और चावल के भाव पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर पड़े रहे।
इस दौरान (भाव प्रति क्विंटल) गेहूं दड़ा 2950-3050 रुपये और चावल 3650-3750 रुपये प्रति क्विंटल रहा।
चीनी-गुड़ : बीते सप्ताह मीठे के बाजार में मिलाजुला रुख रहा। चीनी 300 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हो गई जबकि गुड़ के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
सप्ताहांत पर चीनी एस 3590-3690, चीनी एम. 4200-4300, मिल डिलीवरी 3470-3570 और गुड़ 4400-4500 रुपये प्रति क्विंटल बोले गये।
