जबलपुर:गोहलपुर थाना अंतर्गत वंदना नगर बस्ती नगर नम्बर 2 में रंजिश पर बदमाशों ने घर में घुसकर एक परिवार के साथ मारपीट करते हुए सुअरमार बम पटक कर दहशत फैलाकर भाग गए।पुलिस ने बताया कि करन केवट 18 वर्ष निवासी वंदना नगर बस्ती नम्बर 2 गोहलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात अपने घर पर था तभी घर के बाहर मोटर सायकल की आवाज आने पर देखा 2 मोटर सायकलों में रोहित बाथरे, यश बेन, प्रिंस केवट, रोहित ठाकुर चारों अपने अपने हाथ में सुअरमार बम लेकर आये जिनसे उसका दशहरा के समय गाड़ी खड़ी करने की बात को लेकर इन्हीं चारों से तीन पत्ती चौराहे पर झगड़ा हुआ था।
इसी बात को लेकर चारों उसके साथ गाली गलौज करते हुये उसके घर के अंदर आ गये और उसके साथ चारों ने हाथ मुक्कों से मारपीट किये और उसके परिवार में उसकी मां गीता बाई, बहन दीप माला के साथ भी धक्का मुक्की की, उसके परिवार के लोग उसे कमरे के अंदर ले गये तो चारों ने उसे एवं उसके परिवार को डराने के लिये उसके घर की बाउण्ड्री पर तीन सुअरमार बम फैंककर जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। तीन बमों में से 2 बम फूटे।
