वड़ोदरा 18 फरवरी (वार्ता) मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को टॉस जीतकर वूमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के पांचवें मुकाबले में गुजरात जायंट्स के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
आज यहां मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉबस के बाद हरमनप्रीत ने कहा पहले छह ओवर बेहद अहम होंगे इसलिए उनके गेंदबाज परिस्थिति का फायदा उठाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि टीम में दो बदलाव हैं। आज के मैच में पारुनिका और कमालिनी पर्दापण कर रही है।
वहीं गुजरात जायंट्स की कप्तान एश्ली गार्डनर ने कहा कि टीम में कोई बदलाव नहीं है।
दोनों टीमें इस प्रकार है।
गुजरात जायंट्स : लॉरा वुल्फार्ट, बेथ मूनी, दयालन हेमलता, ऐश्ली गार्डनर (कप्तान), हरलीन देओल, डिएंड्रा डॉटिन, सिमरन शेख़, तनुजा कंवर, सयाली सतघरे,काश्वी गौतम और प्रिया मिश्रा।
मुंबई इंडियंस: यास्तिका भाटिया, हेली मैथ्यूज, नेट सायवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जी कमालिनी, एमेलिया कर, सजीवन सजना, अमनजोत कौर,संस्कृति गुप्ता, अमनजोत कौर और पारुनिका सिसोदिया।
