
नवभारत न्यूज बालाघाट-
कान्हा नेशनल पार्क में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में देश के ही नहीं अपितु विदेशो से पर्यटक यहां की बायोडायवर्सिटी का भ्रमण करने तथा खुले में कान्हा कीसली के जंगल विचरण करने वाले टाइगर का दीदार करने बड़ी संख्या में हर साल पहुंचते हैं। इसी नेशनल पार्क में एक अनोखी घटना देखने को मिली । कान्हा नेशनल पार्क में जंगल सफारी करने पहुंचे विदेशी पर्यटक की अचानक तबियत बिगड़ गई जिसके पश्चात उन्हे निकटस्थ तहसील बैहर के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए लाया जा रहा था । इसी दौरान युनाइटेड किंगडम से भारत के कान्हा नेशनल पार्क में जंगल सफारी के लिए पहुंचे पर्यटक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जानकारी अनुसार 18 फरवरी मंगलवार को सुबह कान्हा नेशनल पार्क के मुख्य गेट पर हमेशा की तरह पर्यटक गेट से होकर सफारी के लिए अंदर जा रहे थे ठीक उसी वक्त युके से भारत पहुंचे विदेशी पर्यटक मिस्टर रोस गोल्डस्वर्थी उम्र 69 वर्ष की अचानक तबीयत बिगड़ी जिन्हें उपचार हेतु बैहर सिविल अस्पताल ले जाया जा रहा था । अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सको द्वारा जांच उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया गया ।
फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
मामले पर सिविल अस्पताल बैहर के बीएमओ डॉ. हरिश मसराम ने बताया कि सुबह करीब 08 बजे गंभीर हालत में एक विदेशी पर्यटक को अस्पताल लाया गया था, जिनको मेरे द्वारा जांच की गई तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी, मौत किस वजह से हुई है इसकी जानकारी नहीं है, फिलहाल उनके शव को मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है।
