जबलपुर: गोरखपुर थाना अंतर्गत गुप्तेश्वर मेंं डायल 112 में कॉल करने पर बदमाश ने कोषाध्यक्ष को धमकी दे डाली। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक शैलेन्द्र तिवारी 41 वर्ष निवासी गुप्तेश्वर ने रिपेार्ट दर्ज कराई कि वह तिवारी फाउण्डेशन का कोषाध्यक्ष है। रात लगभग 11-45 बजे घर के बाहर उसकी कार खड़ी थी वही पर प्रहलाद सोनकर आग जलाकर ताप रहा था। शराब बिक्री कर रहा था.
उसने प्रहलाद से कहा कि उसकी पेट्रोल कार है कार के बाजू से आग जलाने से मना करने पर प्रहलाद बोला कि तू शराब नही बेचने देगा तो 1 हजार रूपये दो, वह डायल 112 पर कॉल करने लगा तो प्रहलाद सोनकर उसे घर में घुसकर जान से खत्म कर देने की धमकी देकर भाग गया। इसके बाद प्रहलाद सोनकर उसके घर के पास गाली गलौज करते हुये आया, प्रहलाद सोनकर हथियार लिये था जो उसे बाहर निकलने के लिये कहने की कहकर गोली मारकर जान से मारने की धमकी दिया।
