पथरोटा पुलिया के पास बस पलटने से दो लोगों की मौत

इटारसी: आज दोपहर इटारसी से आर्डनेंस फैक्ट्री परिसर के लिए चलने वाली छत्रपाल पहलवान ढाबा लिखी बस के पथरोटा में पलट जाने से दो लोगों की मौत गई और कई के घायल होने की खबर है। घटना के बाद आसपास के लोगों ने राहत और बचाव कार्य किया साथ ही एम्बुलेंस 108 को सूचना दी। घायलों का इलाज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय अस्पताल में चल रहा है।

बताया जाता है कि बस क्रमांक एमपी 39, जेडजी 4118 में कुछ स्कूली बच्चे भी सवार थे। बस पथरोटा पुलिया के पास अनियंत्रित होकर पलट गयी। घटना के बाद गांव के लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य किया। घटना में एक महिला एवं एक पुरुष की मौत की खबर है, फिलहाल मृतक और घायलों के विषय में अधिक जानकारी नहीं है। इधर जिंद बाबा के पास भी एक ट्रक की चपेट में एक बाइक के आने से एक बच्चे की मौत होने की खबर है।

Next Post

पाकिस्तान में सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की मौत, आठ घायल

Mon Apr 7 , 2025
इस्लामाबाद, 07 अप्रैल (वार्ता) पाकिस्तान के पूर्वी प्रांत पंजाब में सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हो गयी और आठ अन्य घायल हो गये हैं। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। क्षेत्र की पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना प्रांत के जरानवाला जिले में हुई, जहां एक तेज […]

You May Like